IPHONE X हुआ आउट ऑफ़ स्टॉक

अपने बेहतरीन स्मार्टफोन्स के कारण पहचाने जाने वाली अमरीकी टैकनोलॉजी कंपनी एप्पल ने पिछले महीने 12 सितंबर को अपने तीन नए डिवाइसिस iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को लॉन्च किया था. जिनमें से iPhone 8 और iPhone 8 Plus भारत सहित कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं और अभी से उनपर कैशबैक और ब्वायबैक ऑफर भी मिलने लगे हैं. वहीं, iPhone X भारत में अगले महीने लांच होगा.

IPHONE X हुआ आउट ऑफ़ स्टॉक

आपको बता दें कि iPhone X स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए आज दोपहर 12:31 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हुआ था. लृं लोगों में इस फोन को लेकर इतना क्रेज था की उपलब्ध होने के कुछ ही मिनटों बाद यह फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया.

आईफोन एक्स की कीमत

मार्केट में iPhone X के दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हैं, जिनमें से एक 64 जीबी का है और दूसरा 256 जीबी वेरियंट वाला है. कम स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेरिकी मार्केट में 999 डॉलर और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,149 डॉलर होगी. अभी फोन केवल सिल्वर व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. भारतीय बाजार की बात करें तो iPhone X का दाम 89,000 रुपए से शुरू होगा.

Back to top button