iPhone 5C अनलॉक करने के लिए FBI ने खर्च किये लगभग 6 करोड़ रुपये

2016 की शुरुआत में अमेरिका के सैन बर्नाडिनो में हुई शूटिंग के बाद आतंकी के iPhone को अनलॉक करने के लिए ऐपल और एफबीआई में ठन गई. हालांकि ऐपल ने आतंकी के iPhone 5S को अनलॉक करने से साफ मना कर दिया. ऐपल ने यूजर प्राइवेसी पॉलिसी का हवाला देते हुए iPhone 5C को अनलॉक नहीं किया.

iPhone 5C अनलॉक करने के लिए FBI ने खर्च किये लगभग 6 करोड़ रुपये

ये भी पढ़े: अभी अभी: सीएम योगी को मिल गई बड़ी वजह, अब नहीं बचेगे आजम खान जल्द होगी…

अब iPhone 5C लॉक क्रैक करने के लिए करोड़ो रुपये लगाए जाने की खबर सच साबित होती दिख रही है. सेनेटर डियेन फेन्स्टाइन ने खुलासा किया है कि सैन बर्नाडिनो के शूटर का iPhone 5C अनलॉक करने में 90 लाख डॉलर लगे (लगभग 6 करोड़ रुपये).

गौरतलब है कि इससे पहले यह माना जा रहा था कि iPhone 5C क्रैक करने में लगभग 1.3 मिलियन डॉलर लगाए गए हैं. क्योंकि तब एफबीआई के डायरेक्टर जेम्स कोमी ने कहा था कि इसे अनलॉक कराने में FBI को इतने पैसे लगे हैं जितना उन्हें सात साल और चार महीने में भी नहीं कमा पाए हैं. इसी आधार पर उनकी सैलरी से अनुमान लगाया गया था कि इसके लिए 1.3 मिलियन डॉलर लगे हैं, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि उससे थोड़े कम पैसे लगे थे.

सेनेटर फेन्सटाइन के मुकाबिक सैन बर्नाडिनो के शूटर का डिवाइस खोलने के लिए 90 हजार डॉलर देने पड़े हैं . इससे पहले तक एफबीआई ने iPhone 5C के हैक करने की कीमतों के बारे में साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा था. इतना ही नहीं जिसने या जिस कंपनी ने शूटर का आईफोन क्रैक किया है उसकी पहचान नहीं बताई गई है. क्योंकि एजेंसी ने कहा है कि ये दोनों जानकारियां संवेदनशील और सीक्रेट हैं.

ये भी पढ़े: सेक्स करने के लिए पेंटर बना रहा था दबाव, 12वीं मंजिल से कूदकर लड़की ने दी जान

आखिरकार अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी FBI ने उसे iPhone 5S को दूसरी सिक्योरिटी एजेंसी से क्रैक कराया. इसके लिए एफबीआई ने सॉफ्टवेयर भी खरीदा, लेकिन तब यह नहीं साफ किया गया कि इसके लिए एफबीआई को कितने पैसे खर्च करने पड़े. हालांकि काफी पहले यह रिपोर्ट आई थी कि एफबीआई ने इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं.

Back to top button