Instagram पर फॉलो करना हुआ अब और भी आसान, करना होगा बस एक फोटो स्कैन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अपने यूजर्स के लिए एक के बाद एक बेहतरीन फीचर लेके आ रहा है। अब यूजर्स अपने फ्रेंड्स को और भी आसानी से ढूंढ पाएंगे। जी हां क्यूंकि Instagram ने अब एक ऐसा फीचर जारी किया है जिसमें आसान सा फोटो स्कैनिंग फीचर Nametag के नाम से जोड़ा गया है। इस फीचर से आप फोटो को स्कैन करके किसी को तुरंत फॉलो कर सकते हैं।ये भी पढ़ें:- Whatsapp ने यूजर्स के लिए जारी किया ये नया फीचर, स्टेटस में आया बदलाव 
Nametag फीचर में यूजर्स QR code और फोटो को स्कैन कर सकते हैं जिसमें एक इन-ऐप कैमरा दिया गया है। इसके लिए आपको स्क्रीन को प्रेस करके होल्ड करना होता है। जैसे ही आप किसी Instagram यूजर के फोटो को स्कैन करते हैं उसका प्रोफाइल पॉप-अप हो जाता है। Nametag को जेनरेट करने के लिए यूजर्स को सेटिंग मैन्यु में जाकर Nametag ऑप्शन को चुनना होता है। Instagram यूजर्स को ग्राफिक्स को पर्सनलाइज्ड करने का ऑप्शन देता है। आप फोटो के साथ कलर्स, इमोजी, सेल्फी को भी पर्सनलाइज कर सकते हैं। जिसमें Instagram का लोगो और User Name मेंशन होता है।
ये भी पढ़ें:- फेसबुक ट्रिक्स: इन आसान तरीकों से अब आप कर पाएंगे फेक आईडी की पहचान 
इसको कैमरा से स्कैन करने के अलावा यूजर्स “scan a Nametag” ऑप्शन को भी उसी मैन्यु से टैप करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स Nametag के फोटो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम ने इस नए फीचर का संकेत साल की शुरुआत में ही दे दिया था। इंस्टाग्राम ने इस फीचर को मुख्य रूप से कॉलेज कम्युनिटी के लिए जोड़ा है।
ये भी पढ़ें:- Social Tricks: ऐसे करें चंद मिनटों में अपना Instagram अकाउंट वेरीफाई, जानें तरीका 
इससे पहले भी इस प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा गया था। जिसके तहत यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनके दोस्त या जिनको वो फॉलो करते हैं वो इंस्टाग्राम पर कब Online हैं। यह कॉन्सेप्ट फेसबुक मैसेंजर से मिलता-जुलता नज़र आता है। मैसेंजर में भी अगर कोई Online है तो यूजर को ग्रीन आइकन के जरिए पता चल जाता है। वहीं, अब Whatsapp भी ने अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर करने के लिए कुछ स्टीकर्स पेश करने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें:- YouTube पर गाने सुनने के लिए अब नही देखना पड़ेगा वीडियो 
इंस्टाग्राम ने बताया कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को एप में चैट करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। साथ ही यूजर्स ज्यादा समय एप पर बिता पाएंगे। यानी रियल टाइम में चैटिंग करना यूजर्स को एप ज्यादा यूज करने की तरफ प्रोत्साहित करेगा। वहीं, अगर आप अपना Online स्टेटस नहीं दिखाना चाहते हैं तो यूजर्स इस ऑप्शन को Disable भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप की सेटिंग में जाकर एक्टिविटी स्टेटस में जाना होगा। यहां से इसे Disable किया जा सकता है।
The post Instagram पर फॉलो करना हुआ अब और भी आसान, करना होगा बस एक फोटो स्कैन appeared first on .

Back to top button