Instagram के इस नए फीचर से दोस्तों से बात करना होगा और भी आसान और मजेदार…

सोशल मीडिया में हर रोज नए-नए बदलाव आते रहते हैं, ऐसे में बाकी दुनिया से आगे चलना बेहतर माना जाता है. इसी क्रम में इंस्टाग्राम ने अपने ऐप में नया फीचर जोड़ा है. ऐप में दोस्तों से सीधे बात करने के लिए फोटोज और वीडियोज में रिप्लाई करने के नए तरीके को जोड़ा गया है.Instagram के इस नए फीचर से दोस्तों से बात करना होगा और भी आसान और मजेदार...

दोस्तों द्वारा भेजे गए फोटो या वीडियो के डायरेक्ट मैसेज पर रिप्लाई करते हुए अब इंस्टाग्राम यूजर्स खुद के फोटो या वीडियो के साथ रिप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए किसी भी मैसेज में रिप्लाई को टैप करें, इससे कैमरा ओपन हो जाएगा. इसके बाद भेजे जाने के लिए खुद का फोटो क्रिएट कर सकते हैं. सभी रिप्लाई में जिसे आप रिप्लाई कर रहे हैं उस वीडियो या फोटो का स्टिकर शामिल रहेगा.

इसके अलावा इंस्टाग्राम ने स्प्लिट स्क्रीन रिप्लाई का भी ऑप्शन ऐप में जोड़ा है. इसके लिए यूजर्स किसी दोस्त को रिप्लाई करते वक्त हर रिप्लाई में पहले से ही मौजूद स्टीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे ही यूजर्स इस स्टीकर को टैप करेंगे, ये यूजर के फोटो के साथ स्क्रीन के टॉप में नजर आने लगेगा. ये फीचर इंस्टाग्राम के लैटेस्ट अपडेट में उपलब्ध है.

Back to top button