INDVAUS Boxing Day: टीम इंडिया ने पार किया 200 का आंकड़ा, रहाणे और जडेजा क्रीज पर मौजूद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस समय भारत अपनी पहली पारी खेल रहा है। इस मैच में भारत के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस गंवा दिया था, लेकिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में महज 195 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार जबकि ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने तीन विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे चल रहा है।

10:35 AM: 67.5 ओवर में भारत के 200 रन पूरे। 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/5,  अजिंक्य रहाणे 61 और रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:05 AM: मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन के टी ब्रेक के बाद का खेल बारिश की वजह से शुरू नहीं हो सका है। भारत इस समय पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 6 रन पीछे है जबकि उसके पांच विकेट बाकी हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे 53 रन और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:44 AM: दूसरे दिन का टी ब्रेक हुआ। भारत का स्कोर 189/5, रहाणे 53 और जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:32 AM: 61.1 ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर रहाणे ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 62 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/5, अजिंक्य रहाणे 53 और जडेजा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:21 AM: भारत को लगा पांचवां झटका। 59.1 ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर पंत ने पेन को थमाया आसान सा कैच। पंत ने खेली 29 रनों की पारी।

09:05 AM: 55.6 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने छोड़ा ऋषभ पंत का कैच। 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/4, अजिंक्य रहाणे 38 और पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:52 AM: 53 ओवर के भारत का स्कोर 153/4, अजिंक्य रहाणे 34 और ऋषभ पंत 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:38 AM: 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/4, कप्तान अजिंक्य रहाणे 33 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:16 AM: 44.4 ओवर में नाथन लॉयन की गेंद पर हनुमा विहारी स्टीव स्मिथ को कैच देकर लौटे पवेलियन। विहारी ने 21 रनों की पारी खेली। 46 ओवर के भारत का स्कोर 117/4, अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज आए हैं।

08:01 AM: 42 ओवर के बाद भारत का  स्कोर 102/3, अजिंक्य रहाणे 15 और हनुमा विहारी 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:42 AM: लंच के बाद खेल शुरू। अजिंक्य रहाणे 13 और हनुमा विहारी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:02 AM: दूसरे दिन का लंच हुआ। लंच तक भारत का स्कोर 90/3, अजिकंय रहाणे 10 और हनुमा विहारी 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:55 AM: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/3 हनुमा विहारी 12 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:33 AM: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/3, हनुमा विहारी 12 और रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:12 AM: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/3, हनुमा विहारी 3 और अजिंक्य रहाणे 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:01 AM: भारत को लगा तीसरा झटका। 23.4 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर टिम पेन ने पकड़ा पुजारा का शानदार कैच। पुजारा ने 17 रन बनाए।

05:52 AM: भारत को लगा दूसरा झटका। 21.6 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर शुभमन गिल टिम पेन को कैच देकर लौटे पवेलियन। शुभमन गिल ने 45 रनों की पारी खेली। चार नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे उतरे हैं।

05:34 AM: 18 ओेवर के बाद भारत का स्कोर 53/1, शुभमन गिल 40 और पुजारा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:10 AM: 12.3 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर टिम पेन ने छोड़ा शुभमन गिल का कैच। अगली गेंद पर गिल ने लगाया शानदार चौका। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/1, शुभमन गिल 32 और पुजारा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:07 AM: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/1, शुभमन गिल 28 और पुजारा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:03 AM: दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर पुजारा के खिलाफ जोरदार अपील। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने रिव्यू लिया, लेकिन बल्ले और गेंद के बीच में कोई भी संपर्क नहीं दिखा। पुजारा क्रीज पर बरकरार हैं।

05:02 AM: दूसरे दिन का खेल शुरू। भारत की तरफ से शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं। गिल 28 और पुजारा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरे दिन का पहला ओवर फेंक रहे हैं।

Back to top button