भारत ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 56 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक राज्यों को दी…

भारत ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 56 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक राज्यों को दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘भारत का कोविड-19 टीकाकरण 56 करोड़ के लैंडमार्क को पार कर गया है। कुल मिलाकर, 56 करोड़ 6 लाख 52 हजार से अधिक वैक्सीन की खुराक 62 लाख 67 हजार 149 सत्रों के माध्यम से दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 55 लाख 5 हजार से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है, जिसमें 41 लाख 79 हजार 215 पहली खुराक और 13 लाख 25 हजाप 860 दूसरी खुराक शामिल हैं। वहीं, 6 करोड़ 6 लाख 6 हजार 763 कोरोना वैक्सीन खुराक के साथ उत्तर प्रदेश 6 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला पहला राज्य बन गया है। वहीं, महाराष्ट्र ने 5 करोड़ का आंकड़ा पार किया और अब तक 5 करोड़ 7 लाख 52 हजार 443 कोरोना के टीके लगाए हैं, जबकि गुजरात अब तक 4 करोड़ 12 लाख 62 हजार 937 कोविड-19 टीकों के साथ तीसरे स्थान पर है

इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने के मामले में भी उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के मुकाबले काफी आगे है। यूपी में 5 करोड़ 11 लाख 23 हजार 307 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत की रिकवरी दर 97.52 प्रतिशत है, जो की मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमित लोगों में से 3 करोड़ 14 लाख 85 हजार 923 लोग कोरोवा वायरस से ठीक हो चुके हैं और 37,169 मरीज पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं।

लगातार 52वें दिन 50,000 से कम दैनिक मामले सामने आने के साथ ही भारत ने पिछले 24 घंटों में 35,178 दैनिक नए मामले दर्ज किए हैं। देश भर में परीक्षण क्षमता में काफी वृद्धि देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में कुल 17 लाख 97 हजार 559 परीक्षण किए गए। मंत्रालय ने बताया कि भारत ने अब तक कुल 49 करोड़ 84 लाख 27 हजार 83 लोगों का परीक्षण किया गया है।एक तरफ जहां पूरे देश में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर पिछले 54 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Back to top button