कोरोना संकट के चलते इस दिन खुल सकता है भारत-नेपाल बॉर्डर, मिलेगी ये छूट

 

लखीमपुर खीरी। देश में कोरोना का कहर अभी जारी है। कोरोना संकट के बाद से भारत नेपाल के गौरीफंटा बाॅर्डर को मार्च के महीने में बंद कर दिया गया था। इसके बाद से अभी तक नेपाल बाॅर्डर नहीं खुला है। हालांकि, इस बीच गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाली नागरिकों को भारतीय सुरक्षाकर्मी एंट्री दे रहे है लेकिन नेपाल प्रशासन भारत के लोगो पर पूरी तरह से पांबदी लगा कर रखी है।

इस कारण भारतीय लोग नेपाल नहीं जा पाते थे। सूत्रों की माने तो 15 दिसंबर के बााद से नेपाल प्रशासन भारतीयों के लिए पूर्व की भांति बाॅर्डर खोलने जा रहा है। हालांकि भारतीय प्रशासन ने अभी इस सूचना की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि, पिछले करीब नौ महीने से भारत और नेपाल के गौरीफंटा बंद होने के चलते बॉर्डर पर स्थित मंडियों में व्यापारी भुखमरी की कगार पर आ पहुंचे हैं।

दुनिया में कोरोना मरीजो की संख्या 5.44 करोड़ के पार पहुची अब तक 13.20 लाख से अधिक लोगों की हो चुकी मौत

नेपाली नागरिकों का गौरीफंटा बॉर्डर पर आवागमन जारी है लेकिन नेपाली प्रशासन अभी भी भारतीय नागरिकों को पूर्व की भांति देश में इंट्री नहीं दे रहा है। नेपाल शासन प्रशासन के इस रवैया को लेकर हाल ही में व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। लेकिन तहसील प्रशासन से परमिशन ना मिलने पर उन्हें अपना धरना स्थगित करना पड़ा था। सूत्रों की माने तो जल्द ही नेपाल प्रशासन भी भारतीयों को एंट्री के लिए हरी झंडी दिखा सकता है।

Back to top button