तीसरे टेस्ट में मिली भारत को राहत, अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, यह बल्लेबाज हुआ बाहर…

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीक के बीच  जोहानिसबर्ग में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले ही मेजबान टीम को एक झटका लगा है. उसका एक बल्लेबाज चोट के कारण तीसरे टेस्ट शामिल नहीं हो पाएगा. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेम्बा बावुमा उंगली में चोट के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पायेंगे. तीन मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट बुधवार से वांडरर्स में शुरू होगा. दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी हुई है. बावुमा की उंगली में पिछले हफ्ते घरेलू वनडे टूर्नामेंट में केप कोबराज की ओर से खेलते हुए चोट लग गयी थी और उनके तीन से चार हफ्ते तक क्रिकेट से बाहर होने की उम्मीद है.

तीसरे टेस्ट में मिली भारत को राहत, अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, यह बल्लेबाज हुआ बाहर...

हालांकि चोट के बावजूद बावुमा दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम का हिस्सा बने रहेंगे, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह किसी अन्य को नहीं चुनने का फैसला किया है. हालांकि वह भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट की अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे. दक्षिण अफ्रीका के पास हालांकि थेयुनिस डे ब्रूने के पास एक बल्लेबाज है. उन्होंने भी अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है.

अगर टीम इंडिया भज्जी की ये बात मान लेती, तो आज इतनी बुरी हार न मिलती

इससे पहले सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलते हुए तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. डेल स्टेन ने पहली पारी में गेंदबाजी की थी, लेकिन पहले टेस्ट की दूसरी पारी में जब वह गेंदबाजी कर रहे थे, तो उनकी पुरानी चोट फिर से उभर आई और उन्हें मैच के बीच से ही जाना पड़ा. डेल स्टेन चोट के कारण ही पिछले एक साल से टीम से बाहर थे.

Back to top button