बॉलीवुड के दबंग खान के साथ ‘भारत’ में नजर आएंगी दिशा पटानी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर, सलमान को लेकर फिल्म भारत बनाने जा रहे हैं। जफर इससे पूर्व सलमान को लेकर फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है बना चुके हैं।बॉलीवुड के दबंग खान के साथ 'भारत' में नजर आएंगी दिशा पटानी

फिल्म में सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया था। अब कहा जा रहा है कि दिशा पटानी भी इस फिल्म के साथ जुड़ गयी है। दिशा को जिस रोल के लिए कास्ट करने की खबरें आ रही हैं। इसके लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी चर्चा में आया था।

फिल्म भारत एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसमें भारत के 70 सालों का इतिहास होगा। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है। इसके लिए पाकिस्तान सीमा पर भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

इसके लिए निर्देशक अली अब्बास जफर बॉर्डर पर सही लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। भारत को अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना है।

Back to top button