IND vs WI: कप्तान विराट कोहली को लेकर क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा !

डेस्क. वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में सभी को युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 18 साल के पृथ्वी शॉ राजकोट टेस्ट में के एल राहुल के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

मैच से पहले शॉ ने बताया कि कप्तान कोहली ने उन्हें बैटिंग में सफलता के लिए खास सुझाव दिया। बता दें कि उन्हें इंग्लैंड में आखिरी दो टेस्ट के लिए 15 सदस्य टीम में शामिल किया गया था।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान शॉ ने बताया कि उन्होंने कोहली से इंग्लैंड में खेली गई शानदार पारियों के बारे में पूछा कि कैसे उन्होंने इतने मुश्किल हालात में रन बनाए। शॉ ने कहा, ‘बैटिंग के टाइम इंग्लैंड में स्विंग होता है।
इसलिए विपक्षी टीम के बॉलर ज्यादा दिमाग के साथ गेंदबाजी करते हैं। मैंने कोहली से पूछा कि ऐसी स्थिति में उन्होंने कैसे रन बनाए। तब कोहली ने मुझसे कहा कि हमेशा खुद से पहले अपनी टीम को आगे रखो और रन बनाने का वो जज्बा अपने आप आ जाता है।’
पृथ्वी शॉ से पूछा गया कि एक युवा बल्लेबाज के तौर पर वो डेब्यू करने से पहले कितने तनाव में हैं। शॉ ने कहा कि ऐसे टाइम पर वो सिर्फ वही सोचते हैं जो राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सिखाया है।
शॉ ने कहा, ‘जब भी ऐसा कोई ख्याल आता है तो मैं राहुल सिर और सचिन सिर कि बताई हुई बात याद करता हूं। सिर्फ आज में रहने की कोशिश करता हूं। राहुल सिर ने मुझे हमेशा कहा जो 200 रन मैंने बनाए वो बात बीत चुकी है, उसे बदल नहीं सकते, इसलिए आज के बारे में सोचो।’

Back to top button