Ind vs WI: भारत ने वेस्ट इंडीज को दी करारी मात, पारी और 272 रनों से हराया

नई दिल्ली। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टेस्ट सिरीज़ के पहेले मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को पारी और 272 रनों से करारी मात दी है। राजकोट में खेले जा रहे पहेले टेस्ट मैच के तीसरे  दिन वेस्ट इंडीज की पूरी टीम दूसरी पारी में 196 पर ही आल आउट हो गई। इसे पहेले तीसरे ही दिन वेस्ट इंडीज की पूरी टीम को 181 पर पवेलीन भेज दिया था।
भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 649 रन बनाए
आपको बता दें की टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में वेस्ट इंडीज को पारी और 272 रनों से हरा दिया है। भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 649 रन बनाए थे। जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज की पहली पारी 48 ओवर में 181 रन पर ही पूरी सिमट गई। जिस वजह से उन्हे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
भारत की टेस्ट में पारी और रन के मामले में बहुत बड़ी जीत
जब वह दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उरती तो लगा कि पहली पारी से कुछ सीख लेकर इस बार टिकने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पहली पारी की तरह ही मेहमान टीम के खिलाड़ी एक के बाद एक लगातार अपना विकेट फेंकते गए और 50.5 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 196 रन ही बना पाए। यह भारत की टेस्ट में पारी और रन के मामले में बहुत बड़ी जीत है। इससे पहले उसने इसी साल जून में अफगानिस्तान को बेंगलुरु में पारी और 262 रनों से हराया था।
The post Ind vs WI: भारत ने वेस्ट इंडीज को दी करारी मात, पारी और 272 रनों से हराया appeared first on .

Back to top button