Ind vs Nz: भारत 200 रन के पार, विराट और अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 36 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 207 रन बना लिए हैं. केएल राहुल (25 रन) और श्रेयस अय्यर (65 रन) क्रीज पर हैं.

इस मैच में पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की जोड़ी भारत के लिए पारी की शुरुआत करने उतरी. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रनों की पार्टनरशिप की. आठवें ओवर में कालिन डि ग्रैंडहोम ने भारत को पहला झटका दिया. डि ग्रैंडहोम की गेंद पर टॉम लाथम को कैच देकर पृथ्वी शॉ आउट हो गए.
पृथ्वी शॉ 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पृथ्वी शॉ के बाद मयंक अग्रवाल भी आउट हो गए. मयंक अग्रवाल को 9वें ओवर में टिम साउदी ने टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट करा दिया. मयंक अग्रवाल 32 रन बनाकर लौटे. इसके बाद कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 102 रनों की पार्टनरशिप की. 29वें ओवर में कप्तान विराट कोहली आउट हो गए. विराट कोहली को ईश सोढ़ी ने बोल्ड करते हुए भारत को तीसरा झटका दे दिया. कप्तान विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के घर आई बड़ी खुशखबरी, बेटी ने दिया जन्म…
न्यूजीलैंड ने भारत को दी पहले बैटिंग
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. इस वनडे मैच में पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका दिया गया है. इसके अलावा कुलदीप यादव और केदार जाधव भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं.
Mayank Agarwal and Prithvi Shaw all set to make their ODI debut for #TeamIndia.
Proud moment for this duo 🤝🤝#NZvIND pic.twitter.com/mXCKsURRIk
— BCCI (@BCCI) February 5, 2020
मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ दो सलामी बल्लेबाजों ने अपने डेब्यू वनडे मैच में पारी का आगाज किया. पिछली बार ऐसी स्थिति 2016 में आई थी जब लोकेश राहुल और करुण नायर ने जिम्बाब्वे में अपने डेब्यू पर भारत के लिए पारी का आगाज किया था. इससे पहले सुनील गावस्कर और सुधीर नाइक (1974) इंग्लैंड के खिलाफ जबकि पार्थसारथी शर्मा और दिलीप वेंगसरकर (1976) न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कर चुके है.
It is time for the 1st ODI and New Zealand have won the toss and opted to bowl first. #NZvIND pic.twitter.com/Bzov9lb5hD
— BCCI (@BCCI) February 5, 2020





