अमेरिका में ‘अतुल्य भारत’ रोड शो का आयोजन, दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

भारत सरकार ने अमेरिकी पर्यटकों को लुभाने और देश में उपलब्ध शानदार पर्यटन विकल्पों के बारे में जागरूक करने के लिए चार अमेरिकी शहरों में रोड शो आयोजित किए. इस दौरान भारत को पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में पेश किया गया.

अमेरिका के चार शहरों न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, शिकागो और सेंट लुइस में 18 से 22 जून को ‘अतुल्य भारत’ रोड शो का आयोजन किया गया. इसमें अमेरिकी पर्यटकों को डिजिटल माध्यम से विभिन्न पर्यटन गतंव्यों और विशेज्ञषों और टूर ऑपरेटरों के माध्यम से यात्रा विकल्पों की जानकारी दी गई. केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री के जे अल्फोंस ने ह्यूस्टन में रोड शो के दौरान कहा, ‘भारत अगले तीन वर्षों में अमेरिका से पर्यटकों की संख्या को दोगुना कर लेगा क्योंकि भारत की यात्रा सिर्फ एक छुट्टी नहीं है बल्कि जीवनभर का सांस्कृतिक अनुभव है.’

केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने कहा, ‘पिछले वर्ष 13.7 लाख अमेरिकियों ने भारत की यात्रा की और 12.5 लाख भारतीय अमेरिका आए, इसलिये हम तीन वर्षों में इन संख्याओं को दोगुना करना चाहते हैं. अमेरिका हमारा सबसे बड़ा पर्यटन भागीदार है.’

कर्ज से मुक्त हुआ ग्रीस, यूरोजोन के मंत्रियों ने की घोषणा

अतुल्य भारत अभियान देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से चलाया जा रहा है. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं. इस अभियान ने टीवी और अन्य माध्यमों से देश-विदेश के पर्यटकों को भारत में भ्रमण करने के लिए आकर्षित करने का काम किया है.

 
Back to top button