भारत में बढ़ा दूध उत्पादन, 2017-18 में हुई इतने प्रतिशत की हुई वृद्धि

देश का दूध उत्पादन पिछले वित्त वर्ष (2017-18) के दौरान 6.6 प्रतिशत बढ़कर 17.63 करोड़ टन रहने का अनुमान है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा, ‘देश में दूध उत्पादन 2016-17 के दौरान 16.54 करोड़ टन और 2017-18 के दौरान 17.63 करोड़ टन (अस्थायी रूप से) रहा.” 
उन्होंने बताया कि विजन 2022 दस्तावेज के मुताबिक, 2021-2022 तक दूध उत्पादन 25.45 करोड़ टन रहने का अनुमान है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है. मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग कई डेयरी विकास योजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है ताकि देशभर में आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा सके.
SBI ने चेक भुगतान को लेकर किया बड़ा बदलाव, जानिए आप भी…
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता और पोषक दूध की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने राज्य खाद्य प्राधिकरणों को नियमित रूप से खाद्य नमूने लेने और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है.





