अभी अभी: गलत साबित हुए एक्जिट पोल, अचानक बदल गई चाल उड़े सबके होश…

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए मतगणना जारी है। हिमाचल के चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत 337 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है।
सुबह 9 बजे तक 68 सीटों में से 55 सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक, भाजपा 34 सीटों पर जबकि कांग्रेस 20 पर आगे चल रही है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव के अभी तक आए रुझान एग्जिट पोल को धता बता रहे हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस की बहुत ही खराब हालत बताई गई थी लेकिन अभी तक आए रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बीजेपी को टक्कर दे रही है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी हिमाचल प्रदेश में क्लीन स्वीप करने जा रही है। हिमाचल में बीजेपी को 47 से 55 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था लेकिन शुरूआती रुझानों से एग्जिट पोल गलत साबित हो रहे हैं।
गुजरात चुनाव रुझान परिणाम: भाजपा 105 सीटों के साथ आगे, कांग्रेस को मिली 76 सीटे
सुजानपुर सीट पर बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रेम कुमार धूमल भी 600 वोटों से पीछे चल रहे हैं। धूमल का मुकाबला कांग्रेसी नेता राजिन्द्र सिंह से है। बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली ऊना सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा बीजेपी के सतपाल सिंह सत्ती से आगे चल रहे हैं। वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को भी मामूली बढ़त हासिल है। हिमाचल में अरकी सीट से कांग्रेस के वीरभद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, मंडी सीट से बीजेपी नेता सुखराम के बेटे अनिल शर्मा आगे चल रहे हैं।
9 नवंबर को हुए मतदान में कुल 75।28 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अभी कांग्रेस के पास 35, BJP के पास 28 और अन्य के पास 4 सीटें है। वहीं एक सीट अभी खाली थी।





