Income tax बचाने के साथ-साथ बेहतर रिटर्न पाने के लिए सही ELSS का करे चयन

अप्रैल के साथ ही नए वित्त वर्ष का आगाज हो चुका है और यह समय है इनकम टैक्स बचाने की प्लाेनिंग करने के साथ-साथ उसे अमली जामा पहनाने की। अगर आप अभी से छोटी रकम का निवेश टैक्स सेविंग के लिए करेंगे तो साल के अंत में आप पर अचानक आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा। साथ ही, अभी से किए गए निवेश पर एक साल के दौरान आप बेहतर रिटर्न भी अर्जित कर पाएंगे। वैसे तो आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत इनकम टैक्स बचाने के तमाम विकल्प हैं जैसे- बैंकों के टैक्स सेविंग एफडी, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) आदि। हालांकि, आज हम चर्चा करेंगे सिर्फ ELSS की, जिसे आपको सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप (SIP) के जरिए अभी से निवेश की शुरुआत कर देनी चाहिए।

क्या है ELSS?

ELSS म्युचुअल फंडों की टैक्स सेविंग स्कीम है। ये भी डाइवर्सिफायड म्युचुअल फंडों की श्रेणी में ही आते हैं और इक्विटी में निवेश करते हैं। इनकी लॉक-इन अवधि इनकम टैक्स बचाने के तमाम विकल्पोंं की तुलना में सबसे कम (तीन साल) होती है जबकि बाकी विकल्पों की लॉक-इन अवधि 5 साल है। लॉक-इन अवधि वह पीरियड है जिसमें आप अपने पैसे वापस नहीं निकाल सकते। ईएलएसएस में निवेश कर आप आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत सालाना 1,50,000 रुपये का टैक्स बचा सकते हैं।

कैसे चुनें बेहतर ELSS?

इनकम टैक्स बचाने के साथ-साथ बेहतर रिटर्न पाने के लिए जरूरी है कि आप सही ELSS का चयन करें। इसके लिए आप पिछले 3, 5 और 10 साल के उनके रिटर्न की तुलना कर सकते हैं। अगर यह काम आपके लिए मुश्किल है तो आप किसी अच्छे फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद भी ले सकते हैं। आपको एक वित्तीय सलाहकार की मदद लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि किन टैक्स सेविंग म्युचुअल फंडों (ELSS) ने 3 और 5 साल में बेहतर रिटर्न दिया है।

ELSS के रिटर्न

म्युचुअल फंड                                    3 साल का रिटर्न         5 साल का रिटर्न

मिराए एसेट टैक्स सेवर फंड                        22.01%                       —

जेएम टैक्स गेन फंड                                  16.77%                 17.62%

आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज (ELSS) फंड     16.14%                 17.86%

कोटक टैक्सै सेवर                                      15.85%                 18.34%

डीएसपी टैक्स‍ सेवर फंड                               15.46%                18.17%

आईसीआईसीआई प्रू लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड    12.75%                14.62%

 

Back to top button