हादसा: राजधानी की चपेट में आए, 4 की मौत

नैनी का दशहरा मेला देख कर घर लौट रहै चार लोग नैनी जंक्शन के पास ट्रैक पार करते समय भुवनेश्वर -राजधानी की चपेट में आ गए । हादसे में माँ -बेटी, जेठानी व एक रिश्तेदार की मौके पर मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की है।

छोटा चाका निवासी रामबहादुर अपनी पत्नी सुशीला देवी(45) बेटी शीलू लता(15) भाभी ब्रिजकली(55) व रिश्तेदार विजय कुमार(28) तथा अन्य लोगों के साथ गांव जाने के लिए फुटओवर ब्रिज से न होकर पास स्थित नजदीकी रास्ते को पार कर रहे थे
इसी दौरान अप लाइन से तेज़ रफ़्तार में आ रही भुवनेश्वर- राजधानी की चपेट में आ गए जिससे चारो की मौके पर ही मौत हो गई।





