आज भ्रष्टाचार-मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगे PAK पूर्व पीएम नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सोमवार को भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंच गए हैं. शरीफ के कोर्ट में आने के कारण कोर्ट के आसपास सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं. नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामले चल रहे हैं.आज भ्रष्टाचार-मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगे PAK पूर्व पीएम नवाज शरीफ

नवाज की पार्टी पीएमएल-एन की ओर से कहा गया कि नवाज शरीफ लंदन नहीं जा रहे हैं. वह सोमवार को अभ्यारोपण की कार्यवाही में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत में उपस्थित होंगे. हालांकि, उनके बच्चे अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे.

पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि नवाज शरीफ ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के समक्ष उपस्थित होने का फैसला किया है. मंत्री ने कहा कि शरीफ के बच्चे हसन, हुसैन, मरियम और दामाद सफदर लंदन से नहीं आएंगे.

इसे भी देखें:- गाँधी जयंती स्पेशल: जानें लखनऊ में राष्ट्रपिता के द्वारा किये गये नेक कामों के बारे में…

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा मामले में बेईमानी के आरोप में 28 जुलाई को शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य करार दिया था और उनके तथा उनके बच्चों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने को कहा था. इस फैसले के बाद शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

 
Back to top button