ऐसे जानें महिलाओं की पसंद से उनका स्वभाव

रंगों की दुनिया बड़ी निराली है। क्या आप जानते हैं कि कोई एक रंग हमें विशेष पसंद क्यों होता है? ऐसा इसलिए कि उस रंग से जुड़ी कुछ खासियत होती है जो हममें छुपी होती है। यहां प्रस्तुत जानकारी आपको बता रही है कि कौन सा रंग पसंद करने वाली महिला का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है


1. सफेद – जो महिला सफेद रंग को अधिक पसंद करती है वो दयालु, सज्जन और सरल स्वभाव की मानी जाती है। ये महिलाएं हमेशा दूसरों की सहयता के तैयार रहती है। आत्मविश्वास इनके व्यक्तित्व की पहचान है।

2. पीला – जो महिलाएं पीले रंग को अधिक पसंद करती है। वे मजाकिया स्वभाव की होती है। साथ ही उनकी जिज्ञासु प्रवृ्त्ति होती है। ये शिष्टाचारी होती हैं और मितव्ययी होते हुए भी आत्मप्रशंसा के क्षणों में अधिक सहायता प्रदान कर देती है।
3. नारंगी – जिन महिलाओं को नारंगी रंग पसंद होता हैं वह स्नेहमयी, मैत्रीपूर्ण तथा आनंददायिनी स्वभाव की होती है। ये महिलाएं अपने हक के लिए आवाज उठाती है। ये अपने परिवार के प्रति सभी कर्तव्यों का निर्वहन करती है।
4. गुलाबी – जिन महिलाओं को गुलाबी रंग पसंद होता है वह बहुत गंभीर होती है। इनमें अहंकार होता है लेकिन इनके व्यक्तित्व को आकर्षण का केंद्र बना देती है। इनके चेहरे पर थिरकती मुस्कान और आंखों में आकर्षण होता है।

5. लाल – जो महिलाएं लाल रंग को अधिक पसंद होती है। वह उग्र, निर्भीक और उत्तेजक स्वभाव की होती है। ये अपने साहस के लिए जानी जाती है। ऐसी स्त्रियां भविष्य की चिंता नहीं करती है।
6. भूरा – जिन महिलाओं को भूरा रंग पसंद होता है वह व्यवस्थाप्रिय, अकाल्पनिक स्वभाव की होती है। इनको अनुशासन में रहना पसंद होता है। इनको घर की साज-सज्जा करना अच्छा लगता है। हैं। इनको जीवन जीने की कला होती है।
7. हरा – जो महिलाएं हरा रंग पसंद करती है वे बातें बहुत करती है। इनके मन में हमेशा नया काम करने की उमंग होती है। ऐसी महिलाएं चुस्त, फुर्तीली और चतुराई के साथ जब भी किसी से प्यार करती है उसे जी जान से चाहती है।

8. काला – जिन महिलाओं को काला रंग पसंद होता है उनका स्वभाव निराश प्रकृति का होता है। इनके स्वभाव में तीखापन भी होता है। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इनका मन दिखने में कठोर होता है लेकिन अंतरमन इनका मखमली होता है।

Back to top button