शाह के भाषण में इस शख्स ने राहुल गांधी को कहा पप्पू, भाजपा अध्यक्ष ने टोका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में भाषण के दौरान एक शख्स ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहकर संबोधित किया। हालांकि ये शब्द खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पसंद नहीं आए और उन्होंने खुद शख्स की इस टिप्पणी के बाद उसे बाहर जाने को कहा।

शाह के भाषण में इस शख्स ने राहुल गांधी को कहा पप्पू, भाजपा अध्यक्ष ने टोका

दरअसल अमित शाह मध्यप्रदेश में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। और पार्टी की परिवारवार नीति पर सवाल उठाए।

राम रहीम का समर्थन कर रही लड़कियों का उड़ा मजाक, देखिए वीडियो

इस दौरान शाह ने लोगों ने पूछा कि सोनिया गांधी का के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्श ने चिल्लाकर कहा, ‘पप्पू।’ शाह को शख्स का ये जवाब बहुत बुरा लगा और उन्होंने शख्स को कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के लिए कहा।

बाद में भाजपा अध्यक्ष ने लोगों को राहुल गांधी के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल ना करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोई राहुल गांधी के बारे में इस तरह की बातें ना करे।

Back to top button