खेल रत्न पुरस्कार को हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के नाम करने पर, सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार..

केंद्र सरकार के खेल रत्न पुरस्कार को हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के नाम पर करने को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर ट्वीट भी किया है। करीब 30 वर्ष पहले यह पुरस्कार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर शुरू किया गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी के खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के फैसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जन्मे देश के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है। उत्तर प्रदेश की ओर से आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी।

देश लम्बे समय से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का नाम देकर भारत की खेलप्रेमी जनता को सबसे शानदार उपहार दिया है

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1423553469072297985?

देश में अब खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अब तक यह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। 30 वर्ष के बाद अब इसका नाम बदल दिया गया है। यह भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button