किम जोंग के भाई की हत्या में संदिग्ध महिला के खिलाफ मिले सबूत

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या के मामले में सुनवाई के दौरान मलेशिया के एक सरकारी केमिस्ट ने अपनी गवाही में बताया कि उसे आरोपी इंडोनेशियाई महिला के कपड़ों पर ‘वी एक्स नर्व एजेंट’ मिला था.In the murder of Kim Jong's brother

फरवरी में भीड़ वाले कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर किम जोंग नाम के चेहरे पर कथित तौर पर वीएक्स लगाने वाली दो संदिग्ध महिलाओं में से एक के संबंध में यह पहला प्रमाण था. सरकारी केमिस्ट राजा सुब्रमण्यम ने अदालत को बताया कि उसे इंडोनेशिया की सिती आसियाह के कपड़ों (टी-शर्ट पर) पर वीएक्स एसिड (प्रतिबंधित रासायनिक हथियार का एक सह-उत्पाद) मिला था.

राजा ने कहा कि वीएक्स का इस्तेमाल पानी के साथ किए जाने पर इसकी तीव्रता कम हो जाती है. 15 मिनट के भीतर अच्छी तरह हाथ को धोने से इसके प्रभाव से पूरी तरह से बचा जा सकता है. सोमवार से शुरू हुई सुनवाई में अभी तक गवाही दे चुके गवाहों का कहना है कि किम के शरीर और उनके सामान पर वीएक्स मिला था और वीएक्स विषाक्तता के कारण ही उनकी मौत हुई.

इसे भी पढ़े: अपने तौर तरीको पर पाकिस्तान जल्द करें बदलाव नहीं तो उठाना पड़ेगा बड़ा कदम: US

इंडोनेशिया की सिती आसियाह और वियतनाम की डोन थी हुओंग ने मामले में खुद को खुद को बेकसूर बताया है. आरोप साबित होने पर दोनों को मौत की सजा तक हो सकती है.

Back to top button