भगवान गणेश के अपमान में ऑस्ट्रेलिया में विरोध प्रदर्शन कर खिलाए लड्डू

ऑस्ट्रेलिया के हुए भगवान गणेश के अपमान के बाद लोगो ने इसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया. जिसमे मांसाहारी व्यंजन (मेमने के गोश्त) के विज्ञापन में भगवान गणेश को दिखाने पर आपत्ति जताते हुए और इसे हिंदू धर्म का ‘‘अपमान’’ बताया तथा इसका विरोध किया गया. 
बता दे कि हाल में मीट ऐंड लाइवस्टॉक ऑस्ट्रेलिया (एमएलए) ने मांसाहारी व्यंजन (मेमने के गोश्त) के विज्ञापन में भगवान गणेश को दिखाया गया था. हिंदू समूहों ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसे ऑस्ट्रेलिया की विज्ञापन निगरानी संस्था ने खारिज कर दिया. जिसका हिन्दू समूहों ने विरोध किया. समुदाय के सदस्यों ने कल सिडनी, मेलबर्न और ब्रिस्बेन समेत ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में इस विज्ञापन के खिलाफ रैलियां आयोजित की. इस विज्ञापन में अन्य धर्मों के देवता और पैगंबर भी दिखाए गए थे.
इसे भी पढ़े: अटलांटिक महासागर में फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट ने किया है ऐसा काम, सुनकर हैरान रह जाएगे आप
ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ऑस्ट्रेलिया) के कुशाग्र भटनागर ने जानकारी में कहा कि भगवान गणेश शाकाहारी हैं और उन्हें मेमने के गोश्त का नहीं बल्कि लड्डुओं का भोग लगाया जाता है. ऐसे में यह विज्ञापन सही नहीं है. और इसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया गया. मेलबर्न में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने फेडरेशन स्क्वेयर में लोगों को लड्डू खिलाए. सिडनी में लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मानव श्रृंखला बनाई. तथा इसका विरोध किया.





