जिम में घुसा लंगूर, एक्सरसाइज करते युवक के पड़ा पीछे!

जिम जाने वाले लोग बेहद फिट होते हैं. लड़के तो जिम जाकर खुद को बॉडी बिल्डर बना लेते हैं, हट्ट-कट्टा शरीर देखकर लोग उनसे डरने लगते हैं. पर हैरानी तब होती है जब ऐसी फिट बॉडी लेकर लोग जानवरों से डरें. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक जिम में मौजूद है. उसकी हालत तब खराब हुई, जब जिम में एक लंगूर घुस आया और उसके पीछे पड़ गया. जहां भी युवक जा रहा था, वहां वो लंगूर जा रहा था. आलम ये हो गया कि बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर लड़के भी उस लंगूर (Langur in Gym viral video) को जिम से नहीं भगा पाए.

ट्विटर अकाउंट @desimojito पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक लंगूर जिम (Monkey in gym video) के अंदर घुसा नजर आ रहा है. ये काफी बड़ा या आधुनिक जिम तो नहीं लग रहा है, पर सामानों का सेटअप देखकर समझ आ रहा है कि जिम अच्छा है और काफी लोग वहां पर एक्सरसाइज करते भी दिख रहे हैं.

जिम में घुस गया लंगूर
लंगूर पूरे जिम में घूम रहा है. हैरानी इस बात की है कि वहां इतने लोग हैं, पर वो दूसरे किसी व्यक्ति के पास नहीं जा रहा है. वो सिर्फ एक ही आदमी के पीछे-पीछे घूम रहा है. वो आदमी इतना ज्यादा डरा हुआ है कि पूरे जिम में इधर से उधर घूम रहा है और उससे पीछा छुड़ाने में लगा हुआ है, पर वो लंगूर पीछा नहीं छोड़ रहा. बाकी के लोग भी उससे काफी डरते हुए नजर आ रहे हैं. अंत में वो शख्स एक कोने में जाकर फंस जाता है. वो लंगूर ठीक उसके सामने जाकर खड़ा हो जाता है और फिर वहीं बैठकर उस आदमी को देखने लगता है.

Back to top button