कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, अभी और परेशानी बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मुसीबत और बढ़ सकती है। राजधानी दिल्ली समेत कई और राज्यों में आने वाले दिनों में पारा और लुढ़कने की संभावना है।

दिल्ली में कोहरे से विजिबिलिटी कम
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) आज कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। कई इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी न के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ और दिन मौसम का अभी यही हाल रहने वाला है। पारे में भी और कमी की संभावना है।

यूपी में कोहरा बढ़ा, तापमान में गिरावट
यूपी (UP Weather Update) के कई शहरों में आज घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में कमी देखने को मिली, जिससे गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती दिखी। लखनऊ का न्यूनतम तापमान आज 6 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री दर्ज किया गया।

कड़ाके की ठंड के चलते राज्य के 26 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, बर्फीली हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है।

पंजाब में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड
पंजाब में आज रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने को मिली। राज्य में सबसे ठंडा अमृतसर रहा, जहां न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। विजिबिलिटी भी यहां शून्य रही। प्रशासन ने इसके चलते ठंड का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

बिहार में शीतलहर से गिरा पारा
बिहार में शीतलहर से पारा गिर गया है। शीतलहर के चलते तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

Back to top button