इतने तरह की होती है कांवड़, जानें कौन सी है बेहद कठिन?

पंचांग के अनुसार, 22 जुलाई से सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। इस दौरान शिव भक्त पवित्र नदी से जल लाकर सावन शिवरात्रि पर महादेव का अभिषेक करते हैं। साथ ही भगवान शिव से सुख एवं शांति की कामना करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होकर जातक की साधक की मुरादें पूरी करते हैं।

सामान्य कांवड़ (Kanwar Yatra 2024)

इस कांवड़ यात्रा में शिव भक्त बीच में रुककर आराम कर सकते हैं, लेकिन उन्हें एक बात का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। यात्रा के दौरान कांवड़ को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। अगर आप आराम करने के लिए रुक रहें हैं, तो कांवड़ को स्टैंड पर रखें।

डाक कांवड़ (Dak Kanwar Yatra 2024)

इस कांवड़ यात्रा में शिव भक्त कहीं विश्राम नहीं करते हैं। जब एक बार यात्रा की शुरुआत कर देते हैं, तो बीच में किसी भी काम के लिए नहीं रुकते हैं। इस यात्रा के लिए रोड और मंदिर में विशेष व्यवस्था की जाती है।

खड़ी कांवड़ (Khadi Kanwar Yatra 2024)

इसमें भक्त खड़ी कांवड़ लेकर चलते हैं। उनकी सहायता के लिए 2-3 लोग साथ चलते हैं, क्योंकि जब एक थक जाए, तो दूसरा कांवड़ को लेकर चलता रहे।

दांडी कांवड़ (Dandi Kanwar Yatra 2024)

सभी कांवड़ में दांडी कांवड़ को बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इस यात्रा में साधक पवित्र नदी से मंदिर तक दंड देते हुए पहुंचते हैं। इस यात्रा में अधिक समस्या लगता है।

कब से शुर हो रहा सावन (Sawan 2024 Start Date And End Date)

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को पड़ रही है। इसके अगले दिन यानी 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा। साथ ही इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस माह में पांच सोमवार पड़ रहे हैं।

Back to top button