कैमिकटल अटैक के जवाब में अमेरिका का सीरिया पर हमला, फ्रांस और ब्रिटेन भी साथ

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के केमिकल हथियारों के ठिकानों पर हमला किया. हमले में सीरिया की राजधानी दमिश्क में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. ट्रंप ने कहा, ब्रिटेन और फ्रांस के संयुक्त हमला जारी था. वे सीरिया को केमिकल हमले के प्रयोग को रोकने के लिए तैयार थे. बता दें कि इन तीन सहयोगी देशों का ऑपरेशन सीरिया में जहरीली गैस से 60 लोगों की मौत के बाद हुआ है. इस हमले के बाद अमेरिका और रूस के बीच और तनाव बढ़ गया है.
सीरीयाई ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि दमिश्क में एक वैज्ञानिक रिसर्च सेंटर और सेना के ठिकाने पर अमेरिका और उसके सहयोगियों ने हमले किए हैं.





