रमा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का करेंदान, पूरी होगी मुराद

इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। भगवान विष्णु के शरण में रहने वाले साधकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो रमा एकादशी पर राशि अनुसार दान करें।
हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 09 नवंबर को रमा एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। भगवान विष्णु के शरण में रहने वाले साधकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो रमा एकादशी पर राशि अनुसार दान करें। आइए जानते हैं-
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर जरूरतमंद महिलाओं को लाल रंग की साड़ी दान में दें। ऐसा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- वृषभ राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर चांदी की पायल और बिछिया मां लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें।
- मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर कृष्ण मंदिर में बांसुरी भेंट करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर सफेद वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
- सिंह राशि के जातक श्री नारायण हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए रमा एकादशी तिथि पर लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दें।
- कन्या राशि के जातक श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर गौ सेवा करें। साथ ही गौशाला में अर्थ का दान करें।
- तुला राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर सफेद वस्त्र का दान करें। साथ ही चावल, दूध, दही आदि चीजों का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर लाल मिर्च, मसूर दाल, मूंगफली आदि चीजों का दान करें।
- धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु रमा एकादशी तिथि पर पीले वस्त्र, केले, बेसन, चने की दाल आदि चीजों का दान करें।
- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु रमा एकादशी तिथि पर काले कंबल का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु रमा एकादशी तिथि पर उड़द की दाल, काले तिल, काला वस्त्र का दान करें। मंदिर में झाड़ू का भी दान कर सकते हैं।
- मीन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु रमा एकादशी तिथि पर मंदिर में पीले फूल पूजा हेतु दान करें। साथ ही पीले वस्त्र, केला और बेसन का दान करें।





