पाकिस्तान में आसमान पर पंहुचा टमाटर का भाव, 300 रूपये किलो

पाकिस्तान में इन दिनों टमाटर ना सिर्फ प्रदर्शनी बनकर रह गया है बल्कि इसको खरीदने के लिए तगड़ी जेब ढीली हो रही है. जिसमे पता चला है कि पाकिस्तान में टमाटर के भाव 300 रूपये किलो तक पहुँच गए है. ऐसे में पाकिस्तान के लोग टमाटर खाना भूल रहे है. सामने आयी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के घरेलू बाजार में काफी दिनों से टमाटर की कमी देखी जा रही है. लिहाजा देश के कई हिस्सों में यह 300 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है. 
टमाटर के भाव आसमान पर पहुँचने के बाद भी पाकिस्तान ने बयान देते हुए कहा है कि वह भारत से टमाटर इम्पोर्ट नहीं करेगा. फूड सिक्युरिटी मिनिस्टर सिकंदर हयात बोसान ने यह बयान देते हुए कहा है कि पाक में टमाटर और प्याज का संकट कुछ दिनों में ही खत्म हो जाएगा. बलूचिस्तान में जल्द ही टमाटर की फसलें पकने वाली हैं. हयात ने साफ तौर पर कहा कि सरकार भारत से सब्जियां इम्पोर्ट नहीं करेगी.
इसे भी पढ़े: अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दिया बड़ा झटका, बैंकों और अधिकारियों पर लगाया बैन
बता दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच ठंडे पड़े बाइलेटरल रिश्तों को देखते हुए पाकिस्तान भारत से सब्जिया इम्पोर्ट नहीं करना चाहता है. इससे पहले पाक सरकार टमाटर की कमी से निपटने के लिए हर साल भारत से इसका इम्पोर्ट करती रही है.





