वेस्‍टइंडीज के इस बड़े खिलाड़ी के प्यार में पागल ये एक्ट्रेस हुई प्रेग्नेंट, जानकर आपके उड़ जाएगे होश..

बॉलीवुड स्‍टार व क्रिकेट जगत के खिलाडि़यों का काफी पुराना रिश्‍ता है आज से ही नहीं बल्कि काफी वर्षों पहले भी क्रिकेटर व स्‍टार की अफेयर की खबरें अखबारों में गूंजती थी लेकिन कई किस्‍से तो सिर्फ अखबारों की सुर्खियां बनकर ही रह गए तो कई सफल नहीं हो सके। वैसे आज हम आपको एक बड़े ही चर्चित कहानी के बारे में बताने वाले हैं जिसकी चर्चा एक समय में खूब होती थी। इनकी जोड़ी दुनिया के सामने नहीं आई लेकिन गुपचुप तरीके से इनकी कई सारी खबरें सामने आई।

आज हम आपको उनकी कहानी के बारे में ही बताने जा रहे हैं। सर विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। क्रिकेट जगत में इनके दूसरे नाम विवियन या, विव और किंग विव के रूप अधिक लोकप्रिय नाम से जाना जाता है, रिचर्ड्स को 100 सदस्यों के विशेषज्ञ पैनल ने बीसवीं शताब्दी के पांच महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है। सवा सौ साल के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दो बल्लेबाज़ सर डान ब्रेडमैन और भारत के सचिन तेंदुलकर का स्थान ही उनसे ऊपर आंका गया है। रिचर्ड्स दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजो में से एक थे।

वहीं इनका संबंध बॉलीवुड की एक मशहूर हिरोइन के साथ हो गया था। जी हां हम बात कर रहे हैं सीरियल ‘खानदान’ से छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता की। जिंदगी आसान नहीं रही। बता दें कि विवियन रिचर्ड्स ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने से फेम हुई नीना गुप्ता के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे।बताया जाता है कि 80 के दशक में वेस्ट इंडीज की टीम भारत क्रिकेट खेलने आई थी। तभी दोनों का प्यार परवान चढ़ा।  बताया जाता है कि दोनों मुंबई में एक पार्टी के दौरान मिले थे जहां दोनों मेहमान बनकर आए थे। जिस समय विवियन की मुलाकात नीना गुप्ता से हुई थी उस समय बताया जाता है कि जब रिचर्ड्स नीना से मिले उस समय वो दो बच्चों के पिता थे लेकिन अपनी पत्नी से अलग रहते थे।

जिस्‍मफरोशी के धंधे में पकड़ी गयी इस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस का बड़ा खुलासा, कहा- मशहूर एक्‍ट्रेस भी करती हैं ये सब

ये बात जानते हुए भी नीना और विवियन का अफेयर चलता रहा। विवियन और नीना गुप्‍ता की एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों की कभी शादी नहीं हो पाई। शुरुआत में नीना के परिवार ने उनका साथ नहीं दिया। जिस समय नीना प्रेग्नेंट थी उस दौरान उनकी मां का देहांत हो गया इसके बाद उनके पिता ने नीना का साथ दिया। 1990 आते – आते विवियन वापस विदेश लौट गए जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप पर ब्रेक लग गया। विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता आज इंडिया की मशहूर फैशन डिजाइनरों में से एक है। दोनों एक दूसरे से अलग होने के बाद कई बार मिले।

लेकिन विवियन से अलग होने के बाद नीना ने कभी शादी नहीं कि और विवियन रिचर्ड्स साल में एक बार अपनी बेटी से जरूर मिलते हैं। मसाबा गुप्ता ने बताया था कि अपने बचपन के दिनों में वह अपने पापा के साथ वेस्टइंडीज में रहा करती थी। इस समय विवियन क्रिकेट में काफी एक्टिव रहा करते थे और मसाबा भी उनके साथ रहती थी। विवियन उन दिनों जब क्रिकेट मैचों में कमेंटरी किया करते थे तो मसाबा भी उनके साथ जाया करती और घंटों तक कमेंटरी बॉक्स में ही सोयी रहती थी।

Back to top button