जनवरी 2024 में इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात

दैत्यों के गुरु शुक्र देव प्रेम, विवाह और सुखों के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। अल्प श्रम से भी जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उन्हें जीवन में सच्चा प्यार अवश्य ही मिलता है। साथ ही शीघ्र शादी के योग बनते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान समय में शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और जनवरी महीने में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे 2 राशि के जातकों को जनवरी महीने में सच्चा प्यार मिलेगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-
शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन
वर्तमान समय में शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और 18 जनवरी को रात 08 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा और 09 फरवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।
वृषभ राशि
ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ राशि को जनवरी महीने में सच्चा प्यार मिल सकता है। यह योग शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान बन रहा है। वर्तमान समय में शुक्र देव वृषभ राशि के विवाह भाव को देख रहे हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों को साल जनवरी में सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा, गुरु के राशि परिवर्तन से आने वाले दिनों में धन लाभ भी हो सकता है।
मिथुन राशि
दैत्यों के गुरु शुक्र देव के धनु राशि में गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। इसकी संभावना अधिक है कि जनवरी महीने में आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इस महीने में आपको सच्चा जीवनसाथी मिल सकता है। अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं, तो रिश्ते और मधुर होंगे। पार्टनर का पूरा प्यार मिलेगा।





