हमास और इजरायल में जमीन-हवा और पानी के रास्ते हो रहा वार

इजरायल और हमास के बीच लगातार जंग जारी है. दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है. गाजा पट्टी में हमासी लड़ाके और इजरायली सेना भिड़ रही है. गाजा पट्टी के कुछ इलाकों में इजरायली सेना ग्राउंड ऑपरेशन कर रही हैं.

युद्ध के बीच में जानकारी मिल रही है कि इजरायल ने गाजा में अपना झंडा भी फहरा दिया है. युद्ध में दोनों तरफ से 9 हजार से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी है.

हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को अपने राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सेना ने गाजा में जमीनी स्तर हो,या फिर हवा और पानी हो, सभी रास्तों से हमास के लड़ाकों पर हमला शुरु कर दिया है. युद्ध को इजरायल के अस्तिव की लड़ाई बताते हुए उन्होंने चेतावनी भी दी. अब जमीन के जरिए हो रहे आक्रमण को और तेज कर दिया जाएगा.

जानकारी ये भी दी जा रही है कि इजरायली बमबारी को गाजा के लोगों ने अब तक की सबसे भीषण बमबारी माना जा रहा है. इस बमबारी की वजह से सब कुछ ठप हो गया है.

Back to top button