गूगल स्पीकर्स में आपको मिलेंगे ये बड़े फीचर्स, जानें इसके बारे में

नई दिल्ली। गूगल ने गूगल होम और होम मिनी स्मार्ट स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं। गूगल के ये प्रोडक्ट्स अमेजन के 6 महीने पहले लॉन्च हुए इको और इको डॉट स्पीकर्स को टक्कर देंगे। अब भारत में दो अलग तरह के स्मार्ट स्पीकर्स उपलब्ध हैं। इनमें से एक गूगल असिस्टेंट पर काम करता है तो दूसरा अमेजन एलेक्सा पर चलता है।गूगल स्पीकर्स में आपको मिलेंगे ये बड़े फीचर्स, जानें इसके बारे में

जहां गूगल की ओर से दी जा रहीं सेवाएं अमेजन की सेवाओं से कहीं बेहतर है। लेकिन गूगल होम स्पीकर्स में अभी भी काफी ऐसे चीजें हैं जिनकी कमी यूजर्स महसूस कर सकते हैं। दोनों ही प्रतिस्पर्धियों में ऐसी कई फीचर हैं जो समान हैं, जैसे की- ट्रैफिक अपडेट्स, वेदर, स्पोर्ट्स अपडेट्स, म्यूजिक कंट्रोल आदि। लेकिन कुछ ऐसे भी फीचर्स हैं जहां अमेजन एलेक्सा के मुकाबले गूगल का काम करना बाकी है।

शिपमेंट ट्रैकिंग: अमेजन एलेक्सा आपकी वॉयस कमांड पर काम करते हुए स्पीकर से ही आपके द्वारा आर्डर किए गए पैकेज को ट्रैक कर सकता है। वहीं, गूगल आपके स्मार्टफोन से डिलीवरी को तो  ट्रैक कर लेता है, लेकिन स्पीकर के मामले में अभी इसमें थोड़ा कमी है।

कैब बुकिंग: अगर आप अपना स्मार्टफोन छुए बिना कैब बुक करना चाहते हैं तो एलेक्सा ऐसा कर सकता है। भारत में, उबर और ओला कैब को फोन पर एप खोले बिना ही घर के बाहर बुलाया जा सकता है। लेकिन गूगल होम अभी यह नहीं कर सकता।

थर्ड-पार्टी स्किल्स की अधिकता: अमेजन एलेक्सा कई स्किल सेट्स के साथ आता है। इससे वॉयस असिस्टेंट टास्क परफॉर्म कर पाता है। गूगल होम भी एलेक्सा के जीते ही स्किल सेट्स के साथ आता है। लेकिन यह उतनी गहराई से काम नहीं करता जितना एलेक्सा करता है।

स्केड्यूल सेट करना: अमेजन एलेक्सा और गूगल होम दोनों ही लाइट्स ऑफ करने में सक्षम है। मतलब आपको खुद लाइट्स बंद करने नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह के कुछ और टेस्ट हैं जो दोनों असिस्टेंट कर सकते हैं। एलेक्सा इस मामले में गूगल असिस्टेंट से अलग इसलिए हैं क्योंकि इन टास्क के अलावा एलेक्सा के लिए स्केड्यूल सेट भी किए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए- आप चाहते हैं की आपके घर की लाइट्स 6 बजे बंद हो जाएं तो एलेक्सा ऐसा करने में सक्षम है। वहीं, गूगल असिस्टेंट अभी ऐसा नहीं कर सकता।

ट्रेन सीट उपलब्ध्ता: एलेक्सा में अन्य स्किल्स के अलावा रेलवे स्किल इनेबल करने पर आप टिकट्स चेक कर सकते हैं, सीट्स की उपलब्धता चेक करने जैसे काम आकर सकते हैं। हालांकि, गूगल असिस्टेंट अभी यह नहीं कर सकता।

 
Back to top button