चीन में बड़ा विमान हादसा, 132 यात्री थे सवार…

चीन में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. हादसे के वक्त Boeing 737 में कुल 132 यात्री सवार थे. चीन के नागरिक उड्डयन ने हादसे की पुष्टि की है. बताया गया है कि इसमें 123 यात्री और 9 क्रू मैंबर सवार थे. हादसे में कितने लोग बचे, या कितनों की जान गई फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. जो विमान क्रैश हुआ वह चीन की China Eastern एयरलाइंस का है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीन का Boeing 737 Kunming से Guangzhou की तरफ जा रहा था. Guangxi क्षेत्र में यह हादसा हुआ था. इसकी वजह से वहां पहाड़ों में भी आग की लपटें दिखाई दी.

MU 5735 प्लेन ने दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में मौजूद Kunming शहर के Changshui एयरपोर्ट से 1.15 पर उड़ान भरी थी. इसे 3 बजे तक Guangdong प्रांत के Guangzhou पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया.

Back to top button