ब्रिटेन में भारतवंशी ‘चिकन किंग’ पर अपनी फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों को तोड़ने का लगा आरोप

ब्रिटेन के बजार में मुर्गे के मांस के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता भारतवंशी व्यापारी रंजीत सिंह बोपरन को अपनी फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों को तोड़ने के आरोप में संसदीय जांच का सामना करना पड़ेगा।
रंजीत की कंपनी ‘2 सिस्टर्स फूड ग्रुप’ पर गार्जियन और आईटीवी न्यूज ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें दिखाया गया था कि इंग्लैंड के वेस्ट ब्रोमविच क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री के कर्मचारी मुर्गी के मांस का स्त्रोत(कहां से लाई गईं मुर्गियां) व इसकी पैकेजिंग तारीख को बताने में गड़बड़ी करते हैं।
जांच शुरू होते ही मार्क्स एंड स्पेंसर, टेस्को समेत कई सुपरमार्केट ने वेस्ट ब्रोमविच की फैक्ट्री से मुर्गे का मांस लेना बंद कर दिया है।
इसे भी पढ़े: पाक विदेशमंत्री ख्वाजा आसिफ के खिलाफ हाफिज सईद ने भेजा 10 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस
इस मामले में हाउस ऑफ कॉमन्स के पर्यावरण, खाद्य और ग्र्रामीण मामलों की समिति के अध्यक्ष नील पारिस ने कहा कि हम इस जांच को छोटा रखें तो अच्छा होगा।
हालांकि कंपनी का कहना है कि उसे आरोपों के बारे में गुरुवार को सूचना मिली। उसे अपने स्तर से जांच कराने के लिए समय नहीं दिया गया। रंजीत सिंह ने 1993 में अपनी कंपनी की स्थापना की थी। फिलहाल इस कंपनी में 23 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।





