सोना-चांदी के अलावा, धनतेरस में इन चीजों को खरीदने से घर में आएगी खुशिया ही खुशिया

दिवाली का त्यौहार दो दिन पहले से ही शुरू होता है। धनतेरस के दिन से दिवाली की शुरूआत हो जाती है। 17 अक्टूबर को धनतेरस है और माना जाता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है। लेकिन सोने और चांदी की चीजों के आलावा भी ऐसी कई चीज़ें हैं जिन्हें खरीदना इस दिन अच्छा माना जाता है।कई लोग बस सोना चांदी ही खरीदना शुभ मानते पर लेकिन ऐसा नहीं है। धनतेरस के दिन हम औऱ भी कई चीजे खरीद सकते हैं। हम आपको बताते हैं उन चीज़ों के बारे में जिसे धनतेरस वाले दिन खरीदने से आपके घर में खुशियां आएंगी।
धनतेरस पर स्टिल और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आपका बजट सोने और चांदी खरीदने का नहीं है तो आप बर्तन खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन मूर्ति खरीदने से घर में सुख और समृद्धि आती हैधनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और साफ सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस वाले दिन नमक लाने से घर में धन का आगमन होता है और सुख शांति घर में आती है। धनतेरस पर नमक खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन धातु जैसे सोना,चांदी या पीतल का कोई सामान जरूर खरीदें। इससे आपके घर में लक्ष्मी की कृपा बढ़ेगी और ये शुभ भी माना जाता है।
धनतेरस वाले दिन रुद्राक्ष खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस वाले दिन रुद्राक्ष खरीदने से आपके जीवन के कष्ट दूर होते हैं। और घर में खुशहाली आती है।





