बंद नाक की समस्या से तुरंत मिलेगी राहत, बस करें ये उपाय…

अक्सर मौसम बदलने की वजह से बंद नाक की समस्या का सामना करना पड़ता है। ये समस्या सर्दी-जुकाम होने पर और ठंड के मौसम में और बढ़ जाती है। अगर आप भी बंद नाक की समस्या से परेशान हो रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आये है जिनसे बंद नाक की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। 

बंद नाक की समस्या से राहत पाने के उपाय:

गर्म पानी में खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डालनी हैं। इसके अलावा आप इसमें अयोडीन की कुछ बूंदें या फिर विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं। अब इस गर्म पानी के बर्तन की ओर चेहरा करके भाप लें। 

एक व्यायाम भी इससे आराम दिला सकता है। आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरह झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है। इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी। 

नारियल तेल बंद नाक को खोलने का एक बेहतरीन उपाय है। जब भी कभी आपकी नाक बंद हो जाए, तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं। 

कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है। इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button