बॉयफ्रेंड की डेड बॉडी से स्पर्म लेकर प्रेग्नेंट हुई महिला, तरीका जानकर हो जाओगे हैरान…

अक्सर अजीबोगरीब ख़बरें सुनकर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। वर्ल्ड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का दो बार खिताब जीतने वाले विंटर ओलंपियन एलेक्स पुलिन की पिछले साल एक हादसे में मौत हो गई थी। अब उनकी गर्लफ्रेंड पुलिन की डेड बॉडी से स्पर्म लेकर प्रेग्नेंट हुई हैं। 

पुलिन की गर्लफ्रेंड एलीडे व्लुग ने पुलिन की मौत के 24 घंटे बाद स्पर्म कलेक्ट कर लिया था। बॉयफ्रेंड की मौत के एक साल बाद बाद एलीडे उनके बच्चे को जन्म देंगी। दरअसल, जुलाई 2020 में ऑस्ट्रेलिया में एलेक्स की हादसे में मौत हो गई थी। एलेक्स और एलीडे 8 सालों से रिलेशनशिप में थे। एलीडे के कहने पर डॉक्टर्स ने एलेक्स की लाश से हेल्दी स्पर्म को निकाल कर फ्रीज कर लिया था।

एलीडे इस स्पर्म से आईवीएफ टेकनीक के जरिए प्रेग्नेंट हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म भी की है। एलीडे ने लिखा- ‘मेरा बेटा अक्टूबर में आ रहा है। मैं और एलेक्स पिछले कुछ सालों से बच्चे की तैयारियां कर रहे थे। ये मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण दौर रहा है लेकिन आखिरकार मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।’

एलीडे बताती हैं कि क्वींसलैंड शहर के कानून के अनुसार किसी भी इंसान की मौत के 36 घंटों बाद तक स्पर्म को कलेक्ट किया जा सकता है।

Back to top button