मैं ही लूजर हूं, मुझे कोई पसंद नहीं करता, ये लिखकर लड़की ने किया सुसाइड

जयपुर। महेश नगर इलाके में स्वेज फार्म स्थित एसबी विहार में सोमवार को एक छात्रा ने चुनी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महेश नगर थाना पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मृतका अजमेर के शास्त्रीनगर निवासी शील महावर 23 के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया है। 
मैं ही लूजर हूं, मुझे कोई पसंद नहीं करता, ये लिखकर लड़की ने किया सुसाइड

लड़की ये लिखा सुसाइड नोट में…. 

– पुलिस को मृतका के कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा की मेरे को कोई पंसद नहीं करता है। मैं कुछ कर नहीं पाई। मैं ही लूजर हूं इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। आई एम सॉरी। बड़ी बहन के लिए लिखा मम्मी पापा का ध्यान रखना।

बड़ी बहन कर रही है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

– थानाधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि शील बड़ी बहन पायल के साथ एसबी विहार में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
– पायल एक निजी स्कूल में साइकोलॉजी की टीचर है। सोमवार सुबह पायल के स्कूल जाने के बाद शील ने चुनी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
– घरवालों ने दिन में शील के मोबाइल पर फोन किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। उसके बाद बड़ी बहन स्कूल से घर पहुंची तो देखा कि वह फंदे पर लटकी हुई मिली।

20 दिन पहले ही मकान लिया था

– मकान मालिक हरीश अग्रवाल ने बताया कि पायल व शील ने करीब 20 दिन पहले ही रहने लगे थे। शील के पिता अजमेर में फोटो स्टूडियो चलाते है।
 
Back to top button