क्यूएस ग्लोबल रैंकिंग में आईआईटी इनको मिला ऊंचा स्थान

क्यूएस ग्लोब इम्पॉलयबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली ने शीर्ष 200 में जगह बनाई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे  की रैंकिंग में तेजी से सुधार हुआ है। ये दोनों भारत में सबसे ज्यादा रोजगार मुहैया कराने वाली संस्थान है।क्यूएस ग्लोबल रैंकिंग में आईआईटी इनको मिला ऊंचा स्थान

जबकि दिल्ली विवि के छात्र देश में सबसे ज्यादा सफल हैं। क्यूएस ग्लोबल रैंकिंग में इसका खुलासा हुआ है। क्यूएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई को 191 और 200 रैंक प्राप्त हुआ है।  पिछले दिनों क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2018 सूची के अनुसार आईआईटी मुंबई ने अपने पोजिशन में सुधार करते हुए 219वें पायदन से 179वें पर पहुंच गया था । वहीं, आईआईटी दिल्ली ने आईआईएससी को पीछे छोड़ते हुए 185 से उछलकर 172वां स्थान हासिल कर लिया था।

दिल्ली यूनिवर्सिटी को सबसे अच्छा स्थान

उच्च-प्राप्त स्नातक छात्रों को 201वीं-250वीं रैंक में दिल्ली विश्वविद्यालय ने दुनिया में सबसे अच्छा स्थान हासिल किया हैं। पूरी दुनिया के विवि में दिल्ली विश्वविद्यालय ने  21 वें पायदान पर जगह बनाई है। यानी 100 में से 96.6 अंक हासिल किए हैं। वहीं मुंबई विश्वविद्यालय ने 85 अंक प्राप्त किया है। स्नातक रोजगार रैंकिंग में आईआईटी मद्रास ने पांच स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप 250 में अपनी जगह बनाई है। आठों भारतीय संस्थानों की रैंकिंग की गई है।

बरकरार है अमेरिकी संस्थानों का जलवा

गौरतलब है कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्स‌िटी रैंकिंग 2018 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर  है। इस बाद कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) और हार्वर्ड विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर है । दुनिया के 10 शीर्ष विवि में से 5 विवि अमेरिका के हैं। इसके अलावा रोजगार मुहैया कराने में ऑस्ट्रेलिया का सिडनी विवि चौथे और मेलबर्न विवि 7 वें स्थान पर है। वहीं एशिया के प्रमुख विश्वविद्यालय में त्सिंगहुआ विश्वविद्यालय 10 वें स्थान पर है।

भारत के 20 शिक्षण संस्थानों ने बनाई जगह

बता दें कि पिछले साल पहली बार आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दो सौ उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 20 उच्च शिक्षण संस्थानों ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में अपनी जगह बनायी है। जबकि आईआईएससी बंगलु भी टॉप दो सौ में शामिल हैं।

Back to top button