अगर आप भी हैं डकार से परेशान, तो अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खे…

वैसे अक्सर खाना खाने के बाद डकार आना एक सामान्य बात है। लेकिन किसी भी चीज़ की अति होना नुक्सानदायक रहता है। अगर आपको डकार बार-बार आये तो यह एक गंभीर बात है। इससे भी छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर बार-बार डकार आने की समस्या रोकी जा सकती है।

अपनाएँ ये आसान घरेलू नुस्खे

# अदरक में मौजूद तीखापन ज़्यादा डकार आने पर काफी फायेदा देता है। डकार आने पर अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े दांतों से चबाकर खाएं।

# एक गिलास पानी में एक नीम्बू का रस मिलाएं और उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल लें। इसे पीने से आपकी डकार की समस्या कम हो जायेगी।

# जीरा खाने के स्वाद को बढ़ाता है पर क्या आप जानते हैं इसके इस्तेमाल से डकार की समस्या भी दूर की जा सकती है। बार-बार डकार आने पर जीरे को तवे पर भूनकर खाने से काफी राहत मिलती है।

# दही पेट की बीमारियों के लिए बहुत अच्छी होता है। पेट की गर्मी को दूर करता है। साथ ही इसका सेवन ज़्यादा डकार से भी निजात दिला देता है।

Back to top button