अगर आपका पार्टनर इस तरह पकड़े आपका हाथ तो तुरंत समझ जाएं उसके मन में…

कपल्स का हाथ पकडक़र चलना बहुत ही आम है। प्यार बेहद खूबसूरत अहसास है और हाथ पकडऩे से यह अहसास और भी करीब महसूस होता है। बेशक यह अहसास वो ही समझ सकता है जिसने प्यार किया हो। इस अहसास को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। हालांकि आपका पार्टनर आपका हाथ किस तरह पकड़ता है, इससे भी आप अपने रिश्ते के फ्यूचर के बारे में जान सकते हैं।

अगर आपका पार्टनर इस तरह पकड़े आपका हाथ तो तुरंत समझ जाएं उसके मन में...

दो प्यार करने वाले जब एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं, तो यह साफ होता है कि आप एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। आपके पार्टनर के दिल में आपके लिए एक खास जगह है जिसे कोई भी मिटा नहीं सकता। अगर आपका पार्टन आपका हाथ क्रॉस कर पकड़ता है तो इसका मतलब है कि वो आपकी बहुत परवाह करता है। आपकी खुशी के लिए वह अपनी खुशयां भी दांव पर लगा सकता है।

अगर भीड़ में भी आपका पार्टनर आपका हाथ कसकर थाम लेता है तो इससे पता चलता है कि वह जीवनभर आपके साथ रहेगा और वो सार्वजनिक रूप से भी अपने प्यार को जाहिर करने से हिचकता नहीं है। अगर आपका दोस्त बहाने बहाने से आपका हाथ पकड़ता है तो समझ जाइए कि आपके दोस्त को आपसे प्यार हो गया है। यानी कि यह दोस्ती अब प्यार में बदलने लगी है।

अपने पेट का भी रखें ख्याल, नहीं तो बन जाएगा ‘बीमारी का मटका’

वहीं जब आपका पार्टनर केवल उंगलियों की मदद से आपका हाथ पकड़ता है तो इसका मतलब है कि वो शख्स आपको लेकर बहुत कैजुअल है। यानी कि यह जरूरी नहीं है कि वो इस रिलेशनशिप को लेकर उतना सीरियस है। ऐसे में आपको खुल कर इस रिश्ते के फ्यूचर के बारे में बात करनी चाहिए। वहीं अगर आपको लगे कि आपका पार्टनर सच में इस रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं है, तो समय रहते पीछे हट जाने में ही समझदारी है।

Back to top button