अगर WhatsApp पर पढ़ना चाहते है किसी का डिलीट किया हुआ मैसेज तो करे ये… काम

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर कई ऐसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं जो यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुए हैं। लेकिन अब तक ऐसा कोई फीचर पेश नहीं किया गया है जिसके जरिए यह पता चल पाए कि किसी व्यक्ति द्वारा डिलीट किया गया मैसेज आखिर था क्या। हालांकि, इसका एक तरीका है जो हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल, एक ऐसी ऐप है जिसके जरिए अगर मैसेज डिलीट कर दिया गया है तो आप यह जान पाएंगे कि आपको भेजा गया मैसेज क्या था। इस ऐप का नाम WhatsRemoved+ है।

WhatsRemoved+ को गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट किया गया है। इसका डेवलपर नेम Development Colors है। यहां पर इस ऐप को 5 में 4.3 रेटिंग दी गई है। इस ऐप को 79,638 लोगों ने रेट किया है। इसे अब तक 5 मिलियन यानी 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

1. इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर WhatsRemoved+ ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को ओपन करें। यहां आपको प्राइवेसी और डाटा से संबंधित जानकारी दी गई होगी। आप चाहें तो इन्हें पढ़कर Close Application पर टैप कर सकते हैं। अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो Accpet पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद एक और पॉप-अप दिखाई देगा आप इसे Yes या No कर दें।

2. अगर आप Yes करते हैं तो नोटिफिकेशन एक्सेस का पेज ओपन हो जाएगा। यहां से आपको WhatsRemoved+ ऐप को नोटिफिकेशन एक्सेस देना होगा। इसके बाद एक और पॉप-अप आएगा। इसे Allow कर दें।

3. इसके बाद वापस ऐप पर जाएं। यहां आपको ऐप्स सेलेक्ट करने को कहा जाएगा। वैसे तो आप इसमें से कोई भी ऐप सेलेक्ट कर सकते हैं। लेकिन हम आपको WhatsApp डिलीटेड मैसेज के बारे में बता रहे हैं तो आप WhatsApp पर टिक कर Next पर टैप कर दें। इसके बाद आपको एक और पेज दिखाई देगा जिसमें Save Files या Do not save files का विकल्प मिलेगा। आपको Save Files सेलेक्ट करना होगा।

4. अब अगर आपको WhatsApp पर कोई मैसेज भेजकर डिलीट कर देता है। तो आपको वो यहां दिख जाएगा। हालांकि, हमें इस ऐप पर केवल आज की ही डिटेल्स मिलीं। हमें पहले की तारीख की कोई डिटेल्स नहीं उपलब्ध हुईं।

5. इसमें आपको दो विकल्प मिलेंगे। इसमें से एक Detected होगा और दूसरा WhatsApp होगा। इसमें Detected में आपको डिलीटेड मैसेज की नोटिफिकेशन मिल जाएगी।

Back to top button