आँखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो काम आएँगे ये 4 देसी नुस्खे

आज के समय में सिस्टम और मोबाइल पर काम कर करके आँखों की रोशनी कम होती जा रही है। हालाँकि अगर आप आँखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हे अपनाकर आप आँखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।


भीगे हुए बादाम का सेवन करें- भीगे हुए बादाम का सेवन करना आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। जी हाँ और इसके लिए आप हर रोज 7 से 8 बादाम रात को भीगों कर रख सकते हैं। वहीं अगली सुबह बादाम का पेस्ट बना लें और इस पेस्ट का सेवन पानी में मिलकर कर सकते हैं।

किशमिश और अंजीर का सेवन करें- कमजोर नजर के लिए आप भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन कर सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए आप रात को 2 अंजीर और 10 से 15 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें, उसके बाद अगली सुबह इसका सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं।


बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण- आंखों की रोशनी के लिए ये घरेलू उपाय सबसे अधिक फायदेमंद है। इसके लिए आपको बादाम, सौंफ के बीजों और मिश्री की जरूरत होगी। जी हाँ और इसके बाद इन सभी को पीस लें और रात को सोने से पहले दूध के साथ एक चम्मच पाउडर का सेवन करें। ऐसा एक हफ्ते तक करने के बाद असर दिखने लगेगा।

देसी घी- आयुर्वेद में देसी घी का बहुत महत्व है। जी दरअसल घी में विटामिन और मिनरल होते हैं। ये आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। आप देसी घी का इस्तेमाल आँखों पर लगाकर कर सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए आपको आंखों पर घी लगाकर कुछ मिनटो तक मालिश करनी होगी।

Back to top button