अगर करना चाहते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न, तो जरूर चढ़ाएं ऐसा प्रसाद…

हमारे धर्मग्रंथों में धन समृद्धि की देवी लक्ष्मी को बताया गया है। इन्हें भगवान विष्णु की पत्नी और आदिशक्ति भी कहा जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाता है। माँ प्रसन्न करने के लिए ये प्रसाद चढाने चाहिए। 

मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये प्रसाद

मां लक्ष्मी का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा जाता है। लक्ष्मी जी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं।

बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को प्रिय हैं।

सिंघाड़ा भी मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। पानी में पैदा होने वाला यह फल माता रानी को बहुत प्रिय है। यह एक मौसमी फल है।

धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद देवी को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए।

Back to top button