अगर आपने भी पूजा घर में रख रखी हैं ये चीजे तो तुरंत हटा ले, वरना होगा बड़ा नुकसान…

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना जाता हैं जिसमें हमारे आस-पास रखी चीजों से उत्पन्न हुई ऊर्जा का जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। वास्तु में घर के मंदिर से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं जो हमारे सुख-समृद्धि पर असर डालते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं होता हैं और इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

हवन सामग्री

ज्यादातर लोग जब हवन या अन्य कोई धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं तो बची हुई पूजा की सामग्री को वापस पूजाघर में ही रख देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजा के बाद यदि आपके पास कोई सामाग्री बचती है तो उसे प्रवाहित कर देना चाहिए। यदि लौंग आदि बच गई हैं तो उसे घर में मसाले के रूप में उपयोग कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि जिस दिन आप यह मसाला उपयोग करें उस दिन सात्विक भोजन ही करें।

पूर्वजों की तस्वीर

अक्सर देखने में आता है कि लोग पूजा के स्थान पर देवताओं के साथ पूर्वजों की तस्वीरें भी रखते हैं। वास्तु कहता है कि पूजा घर में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। पूर्वजों का स्थान भी उच्च माना गया है परंतु उनकी तस्वीर लगाने के लिए अलग से स्थान बनाना चाहिए।

शंख

पूजा घर में शंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में श्री यानि लक्ष्मी का वास होता है। शंख बजाने से पूरे घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है, लेकिन पूजा घर में कभी भी दो शंख नहीं रखने चाहिए।

भगवान को अर्पित फूल

सनातन धर्म में पूजा-पाठ के कामों में फूलों का प्रयोग अवश्य किया जाता है। भगवान को फूल अर्पित किए जाते हैं माला पहनाई जाती हैं। इसके अलावा विशेष मौको पर मंदिर को फूलों से सजाया भी जाता है। यदि आप देवी-देवताओं को फूल अर्पित करते हैं तो उन फूलों को बासी हो जाने के बाद तुरंत हटा देना चाहिए। घर के मंदिर में भूलकर भी सूखे फूल मालाएं नहीं रखने चाहिए। यदि ऐसा होता है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर में कलह, दरिद्रता बढ़ने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button