अगर रोज नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, ऐसा करने से हो सकती हैं ये बीमारियां!

हमेशा कहा जाता है कि व्यक्ति को रोज नहाना चाहिए। इससे शरीर साफ रहता है और कई बीमारियों को दूर करता है। लेकिन एक रिसर्च से कुछ ऐसा खुलासा हआ है जिससे रोज नहाने वालों को सावधान होने की जरूरत है।

If you take a bath everyday, then be careful, by doing so, these diseases can happen!

यूटा यूनिवर्सिटी के जेनेटिक साइंस सेंटर के अनुसार, ज्यादा नहाने और शरीर को साफ करने से ह्यूमन माइक्रोबाइयोम (बैक्टीरिया का समूह), वायरस और अन्य तरीके के माइक्रोब्स नष्ट हो जाते हैं। ये सभी हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी होते हैं।

यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि रोज नहाने से माइक्रोबाइयोम नष्ट हो जाते हैं, जिससे कई तरह की गंभीर बीमारी हो सकती है। कई बार इससे ह्रदय, इम्यून सिस्टम आदि जैसे अंग प्रभावित हो सकते हैं।

अमेजन के यनोमामी गांव पर हुई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि यहां रहने वाले लोगों की स्किन में माइक्रोबाइयोम की संख्या काफी पाई जाती है। इससे कई तरह की बीमारियों से लड़ने में उन्हें सहायता मिलती है। हालांकि, रिसर्चर्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि कितने दिन और किस तरह से नहाना चाहिए।

नोट- इस रिसर्च पर हम कोई दावा नही करते हैं 

Back to top button