अगर आपके साथ होने लगे ऐसा तो समझ जाएँ लक्ष्मीजी होने वाली हैं आप पर मेहरबान

धनागमन होने से पूर्व धनागमन का संकेत कई माध्यमों हमें मिलने लगता है। उन्हीं माध्यमों में से एक माध्यम है स्वप्न। स्वप्न फलों का अपना एक उत्तम इतिहास है। बडी-बडी होनी और अनहोनी होने से पहले बहुतों को संकेत मिला है। अत: हम यहां पर धन आगमन की पूर्व सूचना देने वाले स्वप्नों की चर्चा करने जा रहे हैं।

अगर आपके साथ होने लगे ऐसा तो समझ जाएँ लक्ष्मीजी होने वाली हैं आप पर मेहरबान

1. यदि आप स्वप्न में किसी देवी-देवता के दर्शन करते हैं तो समझिए कि आपको सफलता के साथ-साथ धन लाभ भी होने वाला है।
2. स्वप्न में नृत्य करती किसी स्त्री या कन्या को देखना भी धन प्राप्ति का संकेत माना गया है।

07 फरवरी दिन बुधवार का राशिफल: आज इन राशी की बनने वाली है बिगड़ी…

3. यदि आप स्वप्न में नीलकण्ठ या सारस पक्षी को देखते हैं तो आपको धन लाभ एवं सम्मान कि प्राप्ति हो सकती है।
4. यदि आप स्वप्न में कदम्ब का वृक्ष देखते हैं तो यह धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ और सम्मान प्राप्ति का संकेत होता है।

5. यदि आप स्वप्न में आंवले और कमल को देखते हैं तो समझें कि शीघ्र ही आपको धन प्राप्ति होने वाली है।
6. यदि आप स्वप्न में कानों में बाली या धारण किये देखते हैं तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत है।

7. यदि आप स्वप्न में किसान को खेत में काम करते देखते हैं तो आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।
8. यदि आप स्वप्न में जलता हुआ दीपक देखते हैं तो समझिए कि आपको लाभ होने वाला है।

9. स्वप्न में सोना (स्वर्ण) देखना भी धन प्राप्ति का संकेत माना गया है।
10. यदि आप स्वप्न में अंगुली में अंगूठी पहनें हुए देखते हैं तो आपको धन लाभ हो सकता है।

11. यदि आप स्वप्न में कोई महल देखते हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत है।
12. स्वप्न में गाय का दूध निकालना धन प्राप्ति का संकेत माना गया है।

13. स्वप्न में गाय का दूध किसी और को निकालते देखना भी आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत है।
14. यदि आप स्वप्न में सफेद घोडा देखते हैं तो यह को देखना धन प्राप्ति एवं सुखद भविष्य का संकेत है।

15. यदि आप स्वप्न में हाथी देखते हैं तो आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

Back to top button