घर पर लड्डू गोपाल को अकेला छोड़कर जा रहे हैं बाहर, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें

लड्डू गोपाल को भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप में पूजा जाता है। लड्डू गोपाल की पूजा के दौरान कई नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। जिसमें से एक नियम यह भी है कि लड्डू गोपाल को कभी भी घर में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। लेकिन यदि आप किसी भी वजह से उन्हें घर में अकेला छोड़ भी रहे हैं, तो उसके लिए कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।
रखें इस बात का ध्यान
कई लोगों के घर में लड्डू गोपाल विराजमान होते हैं। माना जाता है कि घर में लड्डू गोपाल को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। आप उन्हें किसी जिम्मेदार व्यक्ति को सौंप सकते हैं। वहीं, अगर आप उन्हें अपने साथ लेकर जाते हैं, तो इस दौरान स्वच्छता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
जरूर करें ये काम
अगर आपको किसी वजह से लड्डू गोपाल को घर में ही छोड़कर जाना पड़ रहा है, तो आप कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखते हुए उन्हें घर पर अकेला छोड़ सकते हैं। घर पर अकेला छोड़ने से पहले लड्डू गोपाल जी को पहले सुला देना चाहिए।
इस तरह लगाएं भोग
घर पर अकेला छोड़कर जाने से पहले बाल गोपाल जी के सामने विभिन्न-विभिन्न प्रकार के भोग रखें और उनमें तुलसी का पत्ता जरूर डालें। जितने दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, उतने तुलसी के पत्ते भोग में डालने चाहिए। माना जाता है कि तुलसी का पत्ता डालने से भगवान उस भोग को जरूर स्वीकार करते हैं। इन भोग को किसी साफ कपड़े से ढकना न भूलें।





