अगर आपके हाथ में है यह रेखा, तो जल्द बनेंगे धनवान

यूँ तो हमारे हाथों में अनेक रेखाएं होती हैं, जो हमारे भाग्य को बनाने में अहम योगदान रखती हैं। इन रेखाओं के माध्यम से हस्तरेखा विद्वान हमारे कर्मों और आने वाले भविष्य के बारे में बताते हैं। वैसे तो हम सभी के हाथों में कई रेखाएं होती हैं लेकिन कुछ लोगों के हाथों में कुछ विशेष प्रकार के चिन्ह और रेखाएं होती हैं जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती हैं।

अगर आपके हाथ में है यह रेखा, तो जल्द बनेंगे धनवान

जी हाँ! ऐसी ही कई रेखाओं में से एक है विष्णु रेखा। तर्जनी और मध्यमा ऊँगली के बीच बनने वाली ये रेखा केवल उन्हीं लोगों के हाथों में बनती है जिन पर भगवान विष्णु की असीम कृपा होती है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी के हर पहलू में सम्पन्नता लिए होते हैं और हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। तो देर किस बात की है। अगर आपके हाथों में भी ऐसी ही कोई लाइन है तो इसके बारे में ऐसी ही कुछ खास बातें जानते हैं।

बनावट का विशेष महत्त्व 

हस्तरेखा विज्ञान में हाथों और उँगलियों की बनावट का विशेष महत्त्व रहता है। इससे ही उनके भविष्य का आंकलन किया जाता है।

विष्णु चिन्ह

 वैसे तो हाथों पर कई चिन्ह जैसे शंख, कमल, त्रिशूल जैसे चिन्ह पाए जाते हैं जो आपके सौभाग्य को बढ़ाते हैं। लेकिन इसके अलावा विष्णु रेखा का भी खास महत्व होता है।    

गरीबी दूर कर मालामाल बनाएगा आपको, 21 दिन का ये उपाय

कहां होती है विष्णु रेखा 

ये रेखा हृदय रेखा के ऊपरी भाग में तर्जनी और मध्यमा ऊँगली के बीच स्थित होती है। इसका एक सिरा तर्जनी ऊँगली में गुरु पर्वत के आगे तथा दूसरा सिरा गुरु पर्वत के नीचे स्थित होता है। ये दोनों रेखाएं मिलकर ‘V’ शेप बनाती है।  

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button